Friday, 1 May 2020

capacitance, capacitor, How to check Non-Polar Capacitors faulty or not, capacitor types in mobile/rohra

Hello Friends,
यह ब्लॉग मे आपको कैपेसिटर के बारेमे बताउगा।
कैपेसिटर अलग अलग तरह के होते है। 

  • वेरिबल कैपेसिटर 
  • पोलर कैपेसिटर 
  • नॉन पोलर कैपेसिटर 
  • एलेक्ट्रोलेटिक  कैपेसिटर 
             पर हमारे मोबाइल  फ़ोन में पोलर और नॉन पोलर कपैसिटर काम में आते है। पोलर कैपेसिटर अभी नई मोबाइल फ़ोन में इस्तेमाल नहीं होता है। पोलर कैपेसिटर पुराणी नोकिआ की फ़ोन में रहता था, पर अभी इस्तेमाल नहीं होता है। तो इसलिए में आपको नॉन पोलर कपैसिटर के बारेमे ही बताता हु।
            इस फोटो में आप देख सकते है की मोबाइल फ़ोन के पोलर और नॉन पोलर कैपेसिटर कैसे दीखते है। दिखने में कैपेसिटर का कलर दोनों साइड से वाइट  और बीच में ब्राउन या कला या ग्रे कलर भी होता है। पोलर कैपेसिटर में +ve / -ve होता है।
कैपेसिटर मोबाइल फ़ोन में क्यों लगाए जाते है ?
 मोबाइल फ़ोन में जो DC करंट बैटरी से आता है उसे यह कैपेसिटर फ़िल्टर करता है। इसके अलावा ये AC करंट को जाने देता है। पर DC को ये रोक देता है। यह कैपेसिटर सेफ्टी के लिए लगाया जाता है। 
अगर मोबाइल की IC 3.7 volt का करंट देते है तो उसकी करंट की लाइन में एक या उससे ज्यादा कैपेसिटर लगे हुए होते है।  और यह कैपेसिटर उतने ही करंट को आगे जाने देता है जितना की IC को उसकी जरुरत है। इससे मोबाइल की IC की खराबी नहीं होती है। जब यह कैपेसिटर ख़राब हो जाता है, तो कोई मोबाइल मैकेनिक इसे निकल देता है। इससे कुछ होता नहीं है। पर आगे मोबाइल फ़ोन की IC गरम होक ख़राब हो सकती है। और आपका मोबाइल बंद (डेड ) भी हो सकता है। इसके लिए जीता हो सकता है अगर कपैसिटर ख़राब हो गया है तो आप उसे दूसरे अच्छे कपैसिटर से बदल दे। कैपेसिटर 'C' से प्रदर्शित होता है। 

कैपेसिटर को कैसे चेक करते है ?
             अब कैपेसिटर को कैसे चेक करते है वो बताता हु। जैसे की आप इस फोटो में देख सकते है की मोबाइल कैपेसिटर कैसे दीखता है। जैसे की आप जानते है , मीटर में दो वायर होती है। एक लाल जिसे +ve कहते है और एक काली वायर होती है जिसे -ve कहते है। मीटर को कॉन्टिनुइटी पॉइंट पे सेट करो। अगर आपने फ़ोन में कोई सप्लाई नहीं दिया है तो लाल वायर ग्राउंड पे रखो और काली वायर कैपेसिटर के एक साइड पे रखने से मीटर में कुछ रीडिंग आएगी और कैपेसिटर के दूसरे साइड पे काली वायर रखने से मीटर में बीप की आवाज आएगी। इसका मतलब हमारा कैपेसिटर अच्छा है। पर अगर कपैसिटर के दोनों साइड पे बीप की आवाज आ रही है तो वो कैपेसिटर ख़राब होता है। पर अगर सर्किट में तीन कैपेसिटर सीरीज में लगे हुए है, यानि की तीनो कैपेसिटर एक ही लाइन में लगे हुए है। और उन तीनो कैपेसिटर में से कोई एक ख़राब है तो वो कैपेसिटर की पूरी सीरीज में जितने भी कैपेसिटर लगे हुए होंगे वो ख़राब दिखते है। ऐसे में यह तेह कर पाना मुश्किल होता है की वाकई में कोनसा कपैसिटर ख़राब है। पर जो भी कैपेसिटर ख़राब होता है वो सर्किट के वाटर डैमेज के कारन होता है। और अगर मोबाइल वाटर डैमेज नहीं है तो फिर सर्किट में कोई ज्यादा वोल्टेज के कारन भी कपैसिटर गरम होक ख़राब हो जाता है। कबि कबि सर्किट में अच्छी तरह देखने से आपको पता चल जाता है की कोनसा कैपेसिटर ख़राब हुआ है। 
           इस फोटो में आप देख सकते है की वाटर डैमेज सर्किट कैसे दीखते है। कुछ सर्किट में बहोत कम वाटर डैमेज दीखता है। और जिसमे ज्यादा वोल्टेज के कारन कैपेसिटर ख़राब होता है, उसमे कैपेसिटर के एक साइड में कला कलर हो जाता है। इस फोटो में आप देख सकते है की ज्यादा वोल्टेज से डैमेज कैपेसिटर केसा दीखता है।
               तो अब आपको कैपेसिटर की पूरी जानकारी मिल गयी है।  कैपेसिटर मोबाइल सर्किट में क्यों लगाते है, उनका क्या काम होता है। मोबाइल में शॉर्टिंग ज्यादा तर इन कैपेसिटर के कारन होती है। जिससे मोबाइल डेड हो जाता है। और अगर आपको ये कैपेसिटर के बारेमे अच्छे से पता होता है तो आप शार्ट मोबाइल भी रिपेयर कर सकते है।

*अगर आपको लगता है की इसमें कुछ जानकारी आपको चाइये तो आप मुझे कमेंट कर सकते है या फिर आप मुहे मेल भी कर सकते है।
*आप को ये ब्लॉग केसा लगता है कमेंट में जरूर बताये ताकि में ऐसे ही आपको मोबाइल की जानकारी देते राहु। *मेरा ब्लॉग पड़ने के लिए ,    
ध्न्यावाद !!!

No comments:

Post a Comment